Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशवाराणसी

बच्चों ने लगाये बाल श्रम विरोधी नारे,गंगा घाट की सफाई में सहयोग करने की अपील

सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी
आज श्रम दिवस एवं महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर सिद्धेश्वरी, चौक स्थित गणेश शिशु वाटिका के बच्चों ने रैली निकाली तथा गंगा घाट पर पहुंचकर घाट की सफाई में सहयोग किया। यह रैली बालू जी की फरश,  रामघाट होते हुए गणेश घाट पहुंची। वहां बच्चों में बाल श्रम विरोधी नारे लगाए तथा सभी लोगों से घाट की सफाई में सहयोग करने की अपील की । रैली में स्कूल के बच्चे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मेहनत मजदूरी मत करवाओ, इन हाथों में कलम लाओ, बाल मजदूरी व्यापार है, शिक्षा बच्चों का अधिकार है, ले लो कुल्हाड़ी दे दो किताब, न छीनो बच्चों से उनका बचपन आप, बचपन बचाओ बाल श्रम हटाओ, जय जवान जय किसान आदि नारे लगा रहे थे।

यह रैली सिंधिया घाट, संकटा जी मंदिर, सिद्धेश्वरी, परशुरामेश्वर, गोला गली होते हुए वापस विद्यालय में आयी। विद्यालय में महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर  लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक तथा छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण भी किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना श्रीवास्तव तथा अध्यापिकाएं नैना जैन, शिवानी सिंह, अनीता अग्रवाल, बिंदु सिंह एवं ललिता यादव आदि उपस्थित रहीं।  विद्यालय की प्रबंध समिति के पदाधिकारी रामराज सिंह यादव, डाॅ. माधव जनार्दन रटाटे, रामकृष्ण बापट, नरसिंह तैलंग तथा अनंत राम बक्षी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button