Slide 1
Slide 1
Blog

रेलवे में ट्रेड यूनियनों की मान्यता हेतु सीक्रेट बैलेट चुनाव की हुई समीक्षा बैठक

हाजीपुर । रेलवे में ट्रेड यूनियनों की मान्यता हेतु सीक्रेट बैलेट चुनाव दिनांक 04 से 06 दिसंबर, 2024 तक आयोजित की जा रही है। इस महत्वपूर्व चुनाव संबंधी तैयारियों की समीक्षा हेतु प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी सह रिटर्निंग ऑफिसर बी.के.सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक में सभी मंडलों/यूनिटों/मुख्यालय के पीठासीन अधिकारियों एवं सहायक पीठासीन अधिकारियों ने भाग लिया।

रिटर्निंग ऑफिसर सह प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी महोदय ने चुनाव की महत्ता, ओगोपनीयता, तैयारियों में रेल मंत्रालय के प्रावधानों को शत प्रतिशत सुनिश्चित करने हेतु सभी आवश्यक उपाय करने का निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित अपर रिटर्निंग ऑफिसर सह मुख्य कार्मिक अधिकारी/प्रशासन श्री संजय कुमार ने मंडलों/यूनिटों द्वारा उठाए गए प्रश्नों पर समाधान सुझाए। बैठक का संचालन उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (आई.आर.एंड.डब्ल्यु) श्री अतुल कुमार ने किया। मंडलों/युनिटों के अधिकारियों ने सीक्रेट बैलेट चुनाव के प्रावधानानुसार पारदर्शी चुनाव सम्पन्न कराने की प्रतिबद्धता दुहराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button