मिर्जापुर
मिर्जापुर : एसडीएम सदर ने किया दर्जनों बूथों का औचक निरीक्षण, 18 सुपरवाइजर को मिला नोटिस

आशीष कुमार गुप्ता
मिर्जापुर (हिंदुस्तान संदेश)।जिलाधिकारी मिर्जापुर पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र ने 397 मझवा क्षेत्र के दर्जनों बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम सदर ने 18 सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ब्लॉक पहाड़ी के सिंधौरा पहाड़ी हेड क्वॉटर, डगमगपुर हिनौती के एवं मझवा ब्लाक के नगर एरिया कछवा के बूथों का निरीक्षण किया । बूथ संख्या 315 316 317 319 320 321 322 323 324 325 326 327 का निरीक्षण किया। इसी प्रकार कछवा एरिया के नगर पंचायत के बूथों का भी निरीक्षण किया गया । सभी 18 सुपरवाइजर को कड़ी चेतावनी दिया गया है। संबंधित BLO सुपरवाइजर को तत्काल प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं । एसडीएम ने कहा कि SIR-2025 में मे उदासीनता अक्षम्य है। और कठोर कार्यवाही की जाएगी।




