क्राइमबलिया

बलिया:फांसी लगाकर विवाहिता ने की आत्महत्या

तिलक कुमार
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के बिठुआ गांव में सोमवार को नवविवाहिता ने अपने कमरे का दरवाजा बंद करके पंखे के हुक में दुपट्टे का फांसी का फंदा बनाकर जान दे दिया। सूचना  पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर फंदे से लटकी विवाहिता के शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बलिया भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार  बिठुआ गांव निवासी सोनू कुमार पुत्र श्रवण की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व भीमपुरा थाना क्षेत्र के धर्मपुर असढ़िया निवासी रामसरीख की पुत्री खुशबू के साथ हुई थी। ससुराल आने के बाद खुशबू कुछ दिनों के बाद मायके चली गई और फिर विदाई होकर ससुराल बिठुआ आ गई। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह खुशबू ने पति समेत अन्य सदस्यों को नाश्ता देने के बाद अपने कमरे में चली गई। वही पति बाजार चला गया। करीब एक घंटे के बाद बाजार से पति सोनू घर वापस आया तो देखा कि अंदर से दरवाजा बंद है। इसके बाद परिजन व ग्रामीण मौके पर जुट गए और खिड़की से खुशबू को फांसी के फंदे से लटका देख अवाक रह गए। इसकी सूचना पुलिस और मायके वालों को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़वाया तथा विवाहिता को पंखे की हुक से नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बलिया भेज दिया। विवाहिता ने फांसी क्यो लगाई? इसका पता नहीं चल सका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button