Slide 1
Slide 1
क्राइम

गाजीपुर : चकबन्दी लेखपाल कार्यालय में बन्द कर दलित फरियादी को पीटने का लगा आरोप


चंद्र मोहन तिवारी/गाजीपुर। सदर चकबन्दी कार्यालय में लेखपाल ने फरियादी को कमरे में बंद कर मारने पीट कर मोबाइल छिनने का आरोप ग्राम सकरा गाजीपुर के अनुसूचित जाति के अशोक कन्नौजिया ने लगाते हुए घटना की सूचना कोतवाली व जिलाधिकारी को दी है। आरोपी ने लिखित बयान मंे बताया कि सदर चकबन्दी कार्यालय में मंगलवार को सुबह साढे दस बजे गया और  राजस्व परिषद प्रयागराज के आदेश के अनुपालन कराने के लिए गांव के लेखपाल सूरज से मिला और पुछा आदेश चढ़ा कि नही इतने मे पहले से दुश्मनी साधे सूरज लेखपाल ने फरियादी केा डाटते हुए दुर्व्यवहार किये और गाली देने लगे, आदेश का अनुपालन कराने के लिए लेखपाल सूरज ने हमसे 40 हजार रूपया लिये है, काम नही होने पर लेखपाल से अपना रूपया वापस मंागने लगा, जिसपर लेखापाल सूरज कार्यालय के चपरासी एजाज से जल्दी दरवाजा बन्द करो इसे मैं समझाता हूं कहते हुए कमरे से पहले से उपस्थित सुरेश कुमार बिन्द को कमरे से बाहर भगाते हुए कमरा बन्द कर दिया और प्रार्थी को डराने धमकाने लगा इतने में सहायक चकबन्दी अधिकारी सदर कमरे मे आये और बीच बचाव किये और चले गये।  अकेला व असहाय अशोक कन्नौजिया के पाकेट में रखा मोबाईल (8928729473) सूरज लेखपाल जबरन छिन लिया और मुझे मारते हुए धक्का देकर कमरा से बाहर कर दिया। कुछ दिन पूर्व एन्टी करप्शन ब्यूरों इसको गिरफतार करके ले गया और वाराणसी जेल मे बन्द था। 6 महिने बाद जमानत पर छुट कर आया है। इसके बाद फर्जी कुटुम्ब रजिस्टर की नकल व जीवित अन्तु का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर पर हेराफेरी करने मे थाना कोतवाली में एफआईआर 0637/2025 दर्ज है। इस संबंध मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button