Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आजमगढ़ : पीएम मोदी के जन्मदिन पर युवा मोर्चा निकालेगा भव्य सेवा संकल्प बाइक यात्रा


गोविंद लाल शर्मा/आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सेवा संकल्प अभियान के तहत एक भव्य बाइक यात्रा आयोजित करने जा रहा है। आजमगढ़ जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमल खटीक, आजमगढ़ जिलाध्यक्ष निखिल राय और लालगंज जिलाध्यक्ष पुष्कर मिश्रा ने यह जानकारी साझा की।मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री अमल खटीक ने बताया कि यह बाइक यात्रा 17 सितंबर से शुरू होकर कुल 20 दिनों में पूरी होगी। यात्रा पीएम मोदी की जन्मभूमि वड़नगर, गुजरात से कर्मभूमि वाराणसी तथा वाराणसी से वड़नगर के बीच निकाली जाएगी। इस दौरान दो अलग-अलग दिशाओं में यात्राएं रवाना होंगी।अभियान के सफल संचालन के लिए 10 टोलियां बनाई गई हैं, जिनमें प्रत्येक टोली में 25 बाइक सवार कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। पदाधिकारियों ने Gen Z युवा पीढ़ी और आम जनता से इस यात्रा में जुड़ने की अपील की है।इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रानू प्रताप राजभर, क्षेत्रीय मंत्री चंद्रपाल सिंह, महामंत्री गौतम राय, अंकुर राय, पवन सिंह मुन्ना, आशुतोष राय, पंकज, सौरभ चौहान, दिव्यांश राय, अंकित यादव, शिवम मिश्रा, अतुल यादव, मनीष गुप्ता, अखंड प्रताप सिंह, सौरभ राय, बलवंत चौहान, रिशु मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button