Slide 1
Slide 1
मिर्जापुर

मिर्जापुर : क्रेशर प्लान्ट का डग धंसने से चार मजदूरों की दबने से मौत

मचा अफरा-तफरी, कर्मचारी फरार

तारा त्रिपाठी/मीरजापुर। जनपद के थाना अहरौरा के भगौतीदेई स्थित एक क्रेशर प्लान्ट पर ब्लास्टिंग के बाद क्रेशर का डग धंस जाने से उसके मलवे में दब कर चार मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घटनास्थल से कर्मचारी फरार हो गये।यह घटना शनिवार दोपहर को घटी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र मय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जेसीबी से मलवा हटवा कर मजदूरों को बाहर निकलवाये। मलवे से बाहर निकलवाने पर चारो मजदूर मृत पाये गये। घटना के संबंध में बताया गया कि शनिवार दोपहर को क्रेशर प्लान्ट पर काम चल रहा था और उसी समय निर्माणाधीन डग धंस गया जिसमें काम कर रहे चार मजदूर दब गये। मजदूरों को बाहर निकाले जाने के बाद क्रेशर संचालक पिन्टू सिंह चारो मजदूरों को पिकअप गाड़ी से चिकित्सक के पास ले गये किन्तु मजदूरों नहीं बचाया जा सका। घटना के बाद एसडीएम चुनार अगेन सिंह, तहसीलदार इवेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी मो0फहीम और थानाध्यक्ष अहरौरा अजय कुमार मिश्र पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे ।थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र ने बताया कि प्लान्ट संचालक पिंटू सिंह द्वारा मजदूरों के इलाज के लिए चिकित्सक के पास ले जाया गया किन्तु सारे प्रयास के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। चारो मजदूरों की पहचान सोनभद्र जिले के जुगैल थाना क्षेत्र के बड़गावा के लालबहादुर, अशोक, राकेश व दुर्योधन के रुप में हुई है। घटना के बाद क्रेशर प्लान्ट पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई। खनन क्षेत्र में यह अबतक की सबसे बड़ी घटना है। अधिकारी गण पूरे क्रेशर प्लान्ट का चारो ओर भ्रमण कर जांच-परख किये और काम कर रहे लोगों के जीवन को कैसे सुरक्षित रखा जाय का जायजा लिये। मजदूरों की सुरक्षा पर बल दिये ताकि भविष्य में अब ऐसी घटना न घट सके। इस घटना ने आस-पास बसे लोगों को झकझोर कर रख दिया। उपस्थित सारे अधिकारी घटना की जांच में जुट गये। घटनास्थल पर उपस्थित ग्रामीणों ने आये दिन क्रेशर प्लान्टों पर हो रही दुर्घटना को संज्ञान में लेने और सुरक्षा के मुकम्मल इन्तजाम करने तथा लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग भी किये 

सीएम योगी ने घटना का लिया सज्ञान

कुछ देर बाद घटनास्थल पर मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश, डीएम पवन कुमार गंगवार,  डीआईजी पूनम व पुलिस अधीक्षक अर्पण रजत कौशिक भी पहुंची तथा जांच का आदेश दिये। मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ ने घटना का संज्ञान लिया है मृतकों के परिवार से वार्ता किया साथ ही शोक संवेदना व्यक्त कर ढांढ़स बंधाया। अधिकारियों को हर संभव मदद करने का आदेश दिया है ।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button