Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : संघ का रक्षाबन्धन उत्सव 28 को


गाजीपुर। श्रावण मास के पुर्णिमा तिथि को पूरे भारत मे एक साथ रक्षाबन्धन उत्सव मनाया जाता है। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष में समरसता व भाई बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबन्धन पूरे राष्ट्र में एक साथ मनाया जायेगा। इसकी जानकारी देते हुए जिला प्रचारक प्रभात ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कुल छः पर्वो मे से रक्षाबन्धन एक पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष 28 अगस्त दिन शुक्रवार को महुआबाग स्थित कान्हा हवेली में साय 5 बजे से हैं। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्वी क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रचारक अनिल जी भगवा ध्वज को रक्षासूत्र बांधने के पश्चात कार्यक्रम में शामिल माताएं एवं बहने रक्षासूत्र बांध कर एक दूसरे के रक्षा का संकल्प लेगे। कार्यक्रम की रूपरेखा व तैयारी के लिए सभी स्वयंसेवको को उनके कार्यकुशलता के अनुसार दायित्व सौपा दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button