लखनऊ : सीएम योगी ने 3 महीने में किया 43 जिलों का दौरा, 36,877 करोड़ की दी सौगात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की रणभेरी का बिगुल अभी नहीं बजा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा चुनाव को लेकर एक्शन मोड में आ गए हैं। सीएम सत्ता की हैट्रिक लागने के लिए जी-जान से जुट गए हैं। यूपी के अलग-अलग इलाकों का दौरा कर विकास की सौगत दे रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में सियासी माहौल बनाने की कवायद कर रहे हैं। पिछले तीन महीनों में यूपी के कई जिलों का दौरा किया है। इस दौरान सीएम ने 36,877 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर चुनावी बिसात बिछा दी है। सीएम का उद्देश्य चुनाव से पहले विकास कार्यों को गति देना और विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी को घेरना है।सीएम ने जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाते हुए मई, जून और जुलाई में 7 जिलों का एक से ज्यादा बार दौरा किया है। तीन महीनों में कुल 43 अलग-अलग जिलों में तूफानी दौरा किया। इनमें से सात जिलों में सीएम एक से अधिक बार गए। इसमें वाराणसी में सर्वाधिक 4 बार, देवरिया, बिजनौर, प्रयागराज, अयोध्या, कुशीनगर और गाजियाबाद में 2-2 बार दौरा किया। मई में गोरखपुर, प्रयागराज और सहारनपुर जैसे जिलों से शुरू हुआ ये सिलसिला जून और जुलाई में नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, फिरोजाबाद, झांसी ,मैनपुरी, गोंडा, बस्ती और श्रावस्ती तक पहुंच गये । सीएम योगी ने इन दौरों से प्रदेशभर में 36,877 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। विकास कार्यों को सीधे जनता से जोड़कर साधने के साथ-साथ सीएम के बयान भी चर्चा में हैं।अपने संबोधनों में सीएम लगातार विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साध रहे हैं और 2027 के चुनावी समीकरण को मजबूत करने में जुटे हैं।



