कोलकाता : भोजपुरी साहित्य विकास मंच की सातवीं समिति का गठन, केंद्रीय संगठन के लिए राम बहादुर राय पुनर्निवाचित
मनीषा पाठक (अमेरिका), विजय किशोर पाण्डेय (नेपाल) को अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक, डॉ.विमलेश त्रिपाठी को प्रवर समिति अध्यक्ष तथा रास बिहारी गिरि को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नव निर्वाचित किया गया।

कोलकाता । भोजपुरी साहित्य विकास मंच की सातवीं पुनर्गठित समिति का गठन अगले दो वर्षों के किया गया। जिसमें संगठन के विस्तार, भोजपुरी भाषा एवं साहित्य के संरक्षण, संवर्धन तथा राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नए एवं पुनर्निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई। समिति के अनुसार मनीषा पाठक (अमेरिका) एवं विजय किशोर पाण्डेय (नेपाल) को अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक बनाया गया है। डॉ. विमलेश त्रिपाठी को प्रवर समिति अध्यक्ष तथा रास बिहारी गिरि को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नव निर्वाचित किया गया। उपाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार सिंह, डॉ. शिप्रा मिश्रा (प. चंपारण), डॉ. रामानुज द्विवेदी (कुशीनगर), बी. एन. तिवारी को उपाध्यक्ष सह कोलकाता प्रभारी पुनर्निर्वाचित किया गया एवं डॉ. उर्वशी श्रीवास्तव को नव दायित्व सौंपा गया। अशोक कुमार पाण्डेय को प्रदेश अध्यक्ष तथा राम बहादुर राय (बलिया) को राष्ट्रीय संगठन पदाधिकारी के रूप में पुनर्निर्वाचित किया गया। प्रकाश प्रियांशु को पुनः राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई। संयुक्त सचिव के रूप में अपर्णा तिवारी, चंदना मंडल, भूमि श्रीवास्तव (प्रतियोगिता) तथा सुहानी शर्मा (प्रतियोगिता अध्यक्ष) को मनोनीत किया गया। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में रतन ओझा (बोलपुर), स्वाति भारद्वाज, मुस्कान तिवारी एवं ज्योति दास को दायित्व दिया गया। डॉ. रेखा त्रिपाठी को नव निर्वाचित कोषाध्यक्ष बनाया गया। साहित्यिक समन्वयक मंडल में डॉ. गुड्डी सिंह (प्रबंध), प्रो. डॉ. नम्रता कुमारी (पटना), आदित्य त्रिपाठी, रिंकी तिवारी एवं नीलम प्रसाद को शामिल किया गया।इसके अतिरिक्त नीतीश सिंह को पुनः युवाध्यक्ष तथा जतीन शुक्ला को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया। बैठक में संयोजक एवं मीडिया प्रभारी के नामों की घोषणा शीघ्र किए जाने की जानकारी भी दी गई।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नवगठित समिति का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम भोजपुरी भाषा, साहित्य, संस्कृति तथा युवा रचनाकारों के प्रोत्साहन के लिए राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की गतिविधियों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी। अंत में नेपाल के अंतराष्ट्रीय संगोष्ठी में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भूमि श्रीवास्तव और सुहानी शर्मा को जबकि अन्विता पाठक को कविता प्रस्तुति के लिए प्रमाणपत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। संस्था का वार्षिक महोत्सव 20 दिसंबर को संपन्न कराने की भी सहमति प्रदान की गयी।
