मिर्जापुर
मिर्जापुर : सड़क किनारे मिली सरकारी दवाइयों की खेप
स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, वीडियो वायरल

तारा त्रिपाठी/मिर्जापुर । गैपुरा स्थित माता विद्यावती शिशु बाल चिकित्सालय के बगल में सड़क किनारे सरकारी दवाइयों की खेप मिलने से सवाल खड़े हो गए हैं। एक ओर टीबी समेत अन्य गंभीर बीमारियों के मरीज सरकारी अस्पतालों में दवाइयों के लिए लाइन लगाने को मजबूर हैं। वहीं दूसरी ओर सरकारी दवाइयां खुले में सड़क किनारे पड़ी मिलीं। मामले की जानकारी सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दवाइयां वहां कैसे पहुंचीं है।



