मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर भाजपाइयों में जश्न
गोविंदनगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने पनकी धाम में की पूजा, पुजारी ने प्रधानमंत्री के चित्र पर लगाया टीका

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 12 साल पूरे होने पर भाजपाइयों में जश्न का माहौल है। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने बुधवार को पनकी धाम स्थित बाबा बजरंगबली के मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान पुजारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र पर टीका भी लगाया। इससे पहले देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने 12 वर्ष पूरे किए थे। बुधवार को सुबह नौ बजे गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने अपने समर्थकों के साथ पनकी मंदिर में महा आरती कर प्रधानमंत्री की लंबी आयु के लिए प्रार्थना की। इस दौरान विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 4,399 दिनों का रिकॉर्ड सेवा कालखंड राष्ट्र को समर्पित किया है। राष्ट्र की उन्नति और मोदी की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर ललित उपाध्याय, विजय पटेल (मंडल अध्यक्ष), दीपक शुक्ला, मकसूदन, संजय बाजपेई, सत्येंद्र नाथ पांडेय, राजा पंडित, अरुण दुबे, जीतू बाजपेई,राघवेंद्र दुबे,किरण तिवारी, (पार्षद) आरती त्रिपाठी, सुलेखा, जया श्रीवास्तव, शालिनी कटियार आदि मौजूद रहे।




