गंगा तट पर कटान का निरीक्षण

सीडीओ ने मानसून से पहले मरम्मत कार्य पूरे करने के दिए निर्देश
चंदौली । मुख्य विकास अधिकारी राल्लपल्ली जगत साँई ने 9 जून 2026 को गुरैनी पंप कैनाल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गंगा नदी के तट पर हो रहे कटान का अवलोकन किया।
निरीक्षण के समय अधिशासी अभियंता, बंधी प्रखंड और अधिशासी अभियंता, लघु डाल उपस्थित थे। स्थानीय किसान मुन्ना सिंह और दीनानाथ श्रीवास्तव भी मौके पर मौजूद रहे। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को आगामी मानसून से पहले सभी आवश्यक सुरक्षात्मक और मरम्मत कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर पूरा करने के निर्देश दिए।
अधिशासी अभियंता, बंधी प्रखंड को गंगा तट के दीर्घकालिक संरक्षण और कटान-रोधी उपायों के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। इसका उद्देश्य भविष्य में नदी कटान से होने वाली क्षति को प्रभावी ढंग से रोकना है।



