Slide 1
Slide 1
सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर: वरिष्ठ पत्रकार इरशाद सिद्दीकी की सड़क हादसे में निधन,शोक

सिद्धार्थनगर। वरिष्ठ पत्रकार और  हिंदी दैनिक अवधनामा के ब्यूरो प्रमुख इरशाद सिद्दीकी का भीषण सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। यह दु :खद घटना पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सुल्तानपुर टोल प्लाजा के पास हुई। जब उनका वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के समय सिद्दीकी गाड़ी में अकेले थे।मिली जानकारी के अनुसार इरशाद सिद्दीकी पत्रकारिता जगत में जाना-पहचाना नाम रहा है। वे काफी पुराने और अनुभवी पत्रकार थे। जिनकी सिद्धार्थनगर और लखनऊ दोनों जगहों पर सक्रिय भूमिका रही है। हिंदी दैनिक अवधनामा के साथ-साथ, कई अन्य प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे थे।सिद्धार्थनगर जिले के मूल निवासी इरशाद सिद्दीकी की आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। उनके निधन को पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है। पत्रकारों राजनेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button