Slide 1
Slide 1
विदेश

चिली के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए विदेश राज्य मंत्री

सैंटियागो। विदेश राज्‍यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने चिली के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जोस एंटोनियो कास्ट रिस्ट के साथ मुलाकात की। कीर्तिवर्धन सिंह ने राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उनके नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों नेताओं ने व्‍यापार, निवेश, महत्‍वपूर्ण खनिज, स्‍वच्‍छ ऊर्जा और नवाचार सहित अपने द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए विस्तृत चर्चा की। कीर्तिवर्धन सिंह चिली के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रिस्ट के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए राजधानी सैंटियागो पहुंचे थे। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया और उल्लेख किया कि भारत आने वाले प्रशासन के साथ संबंधों में एक ‘नया अध्याय’ शुरू करने और आपसी सहयोग व संवाद को और मजबूत करने के लिए तत्पर है। चिली पहुंचने पर राज्यमंत्री ने कहा कि भारत चिली के साथ अपनी गहरी और पुरानी दोस्ती को महत्व देता है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा चिली के प्रेसिडेंशियल इनॉगरेशन सेरेमनी से पहले प्रेसिडेंट-इलेक्ट जोस एंटोनियो कास्ट रिस्ट से मिलकर खुशी हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से दिल से शुभकामनाएं दीं। ट्रेड, इन्वेस्टमेंट, जरूरी मिनरल्स, क्लीन एनर्जी और इनोवेशन में हमारे बाइलेटरल रिलेशन को और गहरा करने के लिए चिली की नई सरकार के साथ मिलकर काम करने का अपना कमिटमेंट दोहराया। भारत-चिली रिलेशन में एक नए चैप्टर की उम्मीद है। भारत और चिली के बीच संबंध ऐतिहासिक रूप से मैत्रीपूर्ण और सौहार्दपूर्ण रहे हैं, जो पिछले कुछ वर्षों में एक मजबूत आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी में बदल गए हैं। दोनों देश वर्तमान में अपने संबंधों को एक ‘नए अध्याय’ की ओर ले जा रहे हैं, जिसमें व्यापार, ऊर्जा और रक्षा जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button