पर्यावरण संरक्षण, देश बचाने और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने की दिशा में भारत निरंतर आगे बढ़ रहा है- डॉ विनोद बिंद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाओ अपील का असर वीआइपी कल्चर छोड़ पब्लिक इलेक्ट्रिक टोटो से सांसद पहुंचे अस्पताल
चन्दौली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाओ अपील का असर तेजी से देखने मिल रहा है । अपील के बाद कई सांसद, विधायक और अन्य गणमान्य व्यक्ति वीआईपी कल्चर छोड़कर सायकिल या इलेक्ट्रिक पब्लिक वाहन का सफर कर रहे है । इसी क्रम में भदोही लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ विनोद बिंद ने भी पीएम के संदेश को आगे बढ़ाते हुए इलेक्ट्रिक टोटो का प्रयोग किया । सांसद ने शनिवार सुबह मुग़लसराय स्थित अपने आवास से लगभग आधा किलोमीटर दूर पैदल चलकर मुख्य मार्ग पहुंचे जहाँ से उन्होंने पब्लिक इलेक्ट्रिक टोटो पकड़कर लगभग 5 किलोमीटर दूर चकिया गोधना मोड़ स्थित रमा देवी फ्रेक्चर अस्पताल पर पहुंचे । जिन्हें देख लोग चौंक भी गए और तारीफ भी करते नजर आए ।
इस दौरान सांसद डॉ विनोद बिंद ने कहा, ” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं । पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण बढ़ते ईंधन संकट को देखते हुए लोगों को छोटी दूरी के लिए साइकिल का उपयोग करना चाहिए । इससे विदेशी मुद्रा की बचत होगी, प्रदूषण कम होगा और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा.”। कहा कि आज देश के यशस्वी एवं सशक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर पर्यावरण संरक्षण, देश बचाने और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।
हम सभी ने भी अपनी आवाज़, अपने संकल्प और अपने हौसलों के माध्यम से इस जनजागरण यात्रा में सहभागिता निभाई है।
यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य, स्वच्छ पर्यावरण और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प है। आइए, हम सभी मिलकर ऊर्जा संरक्षण, हरित विकास और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें तथा विकसित भारत के सपने को साकार बनाने में अपना योगदान दें।




