Slide 1
Slide 1
इटावाराजनीति

इटावा : बीजेपी विपक्ष में बैठने की प्रैक्टिस कर रही

गाजीपुर में पुलिस संग चलवाए पत्थर : अखिलेश यादव

 

अजीत/इटावा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव गुरुवार को चंबल क्षेत्र के चकरनगर में आयोजित 101 विष्णु यज्ञ कुंडी और श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में शामिल हुए।अखिलेश ने बंगाल और तमिलनाडु के चुनाव रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा की ऐतिहासिक हार का दावा किया। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने गाजीपुर में सपाइयों के अपमान और उन पर हुए पथराव के लिए पुलिस और भाजपा की मिलीभगत को जिम्मेदार ठहराया।इटावा के साथ हो रहे भेदभाव और भू-माफियाओं के संरक्षण को लेकर योगी सरकार की नीतियों की कड़े शब्दों में आलोचना की।अखिलेश यादव ने गाजीपुर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जब समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे,तब भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस ने मिलकर उनका अपमान किया। अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोगों ने पहले से पत्थर इकट्ठा कर रखे थे और पुलिस के साथ मिलकर पथराव करवाया। हैरानी की बात यह है कि पुलिस इन पत्थरबाजों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रही है।अखिलेश ने कहा कि भाजपा अब विपक्ष में बैठने की प्रैक्टिस कर रही है क्योंकि उन्हें अपनी हार का अहसास हो चुका है। अखिलेश यादव ने भाजपा पर इटावा को बर्बाद करने का आरोप लगाया। अखिलेश ने कहा कि चंबल का यह बीहड़ इलाका पहले असुरक्षित था,जिसे नेताजी मुलायम सिंह यादव ने विकास कार्यों,सड़कों और पुलों के जरिए संवारा।योगी सरकार पर हमला बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि इटावा की जमीनों पर माफियाओं ने बड़े पैमाने पर कब्जा कर लिया है और जंगल व नदियों को बर्बाद किया जा रहा है।अखिलेश ने वादा किया कि सपा सरकार आने पर भू-माफियाओं के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई होगी कि कोई भी कानून से बच नहीं पाएगा।

अखिलेश यादव ने एक बार फिर जातीय जनगणना की मांग को प्रमुखता से उठाया। अखिलेश ने कहा कि जनगणना के साथ जातीय आंकड़े आने के बाद ही शोषित और वंचित समाज को सही हक और सम्मान दिलाया जा सकता है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा दी गई आरक्षण व्यवस्था पर भरोसा नहीं करती।सही पॉलिसी के माध्यम से ही समाज के पिछड़े वर्गों का उत्थान संभव है,जिसे भाजपा रोकना चाहती है। महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद महिला विरोधी हैं और भाजपा पूरी तरह से महिलाओं के खिलाफ है। अखिलेश ने उत्तर प्रदेश को महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित राज्य बताया।उन्होंने सवाल उठाया कि जब महिला आरक्षण बिल पास होकर एक्ट बन चुका है, तो भाजपा किसके लिए धरना-प्रदर्शन कर रही है।अखिलेश ने केदारेश्वर महादेव मंदिर के भ्रमण के दौरान एक मासूम बच्चे को उपहार देकर मानवीय संवेदना भी प्रकट की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button