Slide 1
Slide 1
चंदौली

डॉ अम्बेडकर की जयंती समानता, न्याय और अधिकारों की प्रेरणा देने वाला पर्व है- रीना बिंद

अम्बेडकर जयंती पर रन फ़ॉर अम्बेडकर आयोजित

चन्दौली । अम्बेडर जयंती पर महामलपुर में रन फ़ॉर अम्बेडकर का आयोजन किया गया जहां सैकड़ो की संख्या में महिलाएं व पुरुष बाबा साहेब का पोस्टर व फ़ोटो लेकर मौर्या बस्ती होते हुए कजलहवा पोखरा पर समाप्त होकर एक सभा मे तब्दील हो गयी । मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेविका रीना बिंद ने डॉ भीमराव अंबेडकर की तैल चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अम्बेडकर जयंती सिर्फ एक जयंती नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और अधिकारों की प्रेरणा का दिन है। समानता, न्याय और अधिकारों की प्रेरणा देने वाला पर्व है ।


आज का दिन भारतीय संविधान के निर्माता, समाज सुधारक और महान अर्थशास्त्री डॉ. भीमराव आंबेडकर को समर्पित है। देशभर में बेहद श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ बाबा साहेब की 135 वी जयंती मनाई जा रही है। कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान के निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दिया। उन्होंने अपने पूरे जीवन को कमजोर और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। वे सामाजिक नवजागरण के अग्रदूत और समतामूलक समाज के निर्माणकर्ता थे।
उन्होंने भारत के सामाजिक ढांचे को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और समानता, स्वतंत्रता और न्याय के सिद्धांतों को मजबूत किया । समाज में व्याप्त छुआछूत और भेदभाव के खिलाफ जीवनभर संघर्ष करते रहे और लाखों लोगों को शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया तथा भारतीय संविधान का निर्माण कर देश को एक लोकतांत्रिक और समानता आधारित व्यवस्था दी। कहा कि हम सभी को डॉ. अंबेडकर के जीवन मूल्यों और सिद्धांतों का अध्ययन कर उनके आदर्शों को अपनाकर समानता आधारित समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना है। इस अवसर पर
श्रीमती रीना बिंद, मुन्ना लाल मौर्य ,इंदल निषाद ,रोहित कुमार बौद्ध ,अवधेश जायसवाल ,अभय प्रताप, सूरज सरोज ,उमाशंकर रामलखन ,शेष्मणि, जितेंद्र कुमार, नीलू बिंद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button