Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : स्वामी सहजानंद सरस्वती स्मृति स्मारिका का हनुमान जयंती पर हुआ विमोचन

संवाददाता / गाजीपुर। भांवरकोल ब्लॉक अंतर्गत क्षेत्र के शेरपुर कलां स्थित चंद्रेश्वर नाथ ट्रस्ट द्वारा प्रखर प्रज्ञावतार किसानों के मसीहा जननायक स्वामी सहजानन्द सरस्वती स्मृति स्मारिका का विमोचन हुआ । ट्रस्ट के संस्थापक चंद्रबली राय मिश्रा ने बताया कि स्वामी जी की 137 वीं जन्म शताब्दी के अवसर पर दिनांक 22 फरवरी 2026 को एक स्मारिका का प्रकाशन कराया गया था ।श्रीराम जन्मोत्सव एवं श्री हनुमान जयन्ती के कार्यक्रम पर क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ उसका विमोचन कराया गया। आए हुए सभी अतिथियों को अंगवस्त्रम एवं श्रीरामचरितमानस की प्रति भेट की गई।और अंत में सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जहानाबाद के डॉक्टर राघव शरण शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्रमुख रूप से पूर्व आई ए एस लालजी राय, पूर्व आई ए एस ओ पी राय, पूर्व जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर आशा राय, कवि दिनेश चंद्र शर्मा, डॉक्टर राजेंद्र राय, शेष नाथ राय, उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व क्षेत्रीय सेवा योजन अधिकारी भोला राय ने किया एवं मंच संचालन सुरेन्द्र नाथ राय मास्टर साहब ने किया। वक्ताओं ने स्वामी सहजानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमे महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में उतारना होगा तभी अगली पीढ़ी का विकास संभव है , साथ ही इस प्रकार के आयोजन की सभी लोगों ने भूरि भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर पूर्व प्रधान जय प्रकाश राय, स्वामी सहजानंद स्मृति न्यास के संस्थापक शशिधर राय टुनटुन, ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय, विनय राय, मिथिलेश राय, अशोक राय, राकेश राय, झुन्ना राय, श्याम नारायण राय मास्टर, दयाशंकर राय, अखिलानंद राय इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button