
त्रिलोकी नाथ राय / गाजीपुर । भांवरकोल ब्लॉक अंतर्गत क्षेत्र के शेरपुर गांव में यज्ञ आयोजन समिति के कोर सदस्यों द्वारा राजेश राय बागी के नेतृत्व में श्रद्धेय जगद्गुरु शंकराचार्य दंडी स्वामी अनंतानंद सरस्वती जी के आगमन पर उनका भब्य स्वागत किया गया। भक्तों और अनुयायियों की भावपूर्ण उपस्थिति से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। निर्धारित समय के अनुसार प्रातः 9:30 बजे शेरपुर सहित आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों तथा घोड़ों के साथ पूर्वांचल एक्पसप्रेसवे पर एकत्रित हुए। वहां पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं और जयघोष के साथ पूज्य स्वामी जी का भव्य स्वागत किया। इसके बाद एक विशाल काफिले के रूप में सभी लोग स्वामी जी के साथ कार्यक्रम स्थल (राजेश राय बागी के खोचिया बगीचा) की ओर प्रस्थान किए।
पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने काफिले का स्वागत किया और वातावरण (हर-हर महादेव) एवं अन्य धार्मिक नारों से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद विधिवत पूजन, भजन-कीर्तन तथा मदन दुबे एवं दीनबंधु उपाध्याय की अगुवाई में भोजपुरी चैता गीतों का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वामी जी ने अपने प्रवचन में धर्म, संस्कार, सामाजिक एकता एवं राष्ट्रभक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को सदाचार और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शेरपुर गांव में हर आयु वर्ग के लोगों में यज्ञ के प्रति श्रद्धा और राष्ट्रभक्ति की भावना परंपरा के रूप में चली आ रही है।
आगे उन्होंने कहा कि हाल ही में आयोजित श्री रुद्र महायज्ञ का सफल आयोजन तथा बिना किसी भेदभाव के भंडारे में प्रसाद वितरण सामाजिक एकता और भाईचारे का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस अवसर पर जगतगुरू शंकराचार्य अनंन्तानंन्द जी ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों, व्यवसाय, कला, शिक्षा, सेवा एवं पत्रकारिता, में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों तथा ग्रामीणों को अंगवस्त्र एवं सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया गया। इससे उपस्थित लोगों में गर्व और प्रेरणा का भाव देखने को मिला। कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे (प्रसाद) का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया। अंत में सभी ने पूज्य स्वामी जी से आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य माना। इस अवसर पर भाजपा नेता आनंन्द राय मुन्ना, राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय, जयप्रकाश राय, ,प्रधान प्र०जयानंद राय, लल्लन राय, विद्यासागर गिरी, आनंन्द पहलवान, ओमप्रकाश मिश्र, हेमनाथ राय, रमेश मास्टर, राजेश राय बंगाली, पंकज राय, देवेंद्र सिंह, विकास राय, रविकांत उपाध्याय, राजेश मिश्र, दुर्गा प्रसाद राय, सतीश राय, इंद्रासन राय, डा० आलोक राय, आशीष उफऀ सिंन्टू राय, मदन दूबे, भाजपा नेता शतीश राय, राजेश मिश्रा, राकेश रंजन राय, विमलेश राय प्रधान सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में भाजपा नेता राजेश राय बागी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।



