Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

लखनऊ : कर्ज से परेशान परिवार ने खाया जहर

मां-बेटे की मौत, आईसीयू में पिता,घर पर चिपका मिला बैंक का नोटिस

लखनऊ । ।राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के नीवा गांव में कर्ज के दबाव से परेशान बीती रात एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहरीला पदार्थ खा लिया,जिसमें मां और बेटे की मौत हो गई,जबकि परिवार के मुखिया की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज अस्पताल के आईसीयू में जारी है।मौके पर मिले सुसाइड नोट पर लिखा कि हम लोग सुसाइड कर रहे हैं इसमें कोई भी दोषी नहीं है। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।आनन-फानन में तीनों को अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने 50 वर्षीय तारावती और 30 वर्षीय संदीप को मृत घोषित कर दिया। 55 वर्षीय रूप नारायण चौरसिया की हालत नाजुक होने के कारण आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक रूप नारायण चौरसिया का परिवार गांव में चाय का छोटा होटल चलाकर अपना जीवन यापन करता था।आर्थिक तंगी से परिवार ने बैंक से लोन ले रखा था।दो दिन पहले बैंक कर्मियों ने रूप नारायण के घर पर बकाया भुगतान को लेकर नोटिस चस्पा किया था। इस नोटिस के बाद से परिवार के सभी सदस्य मानसिक तनाव में थे और काफी परेशान नजर आ रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि कर्ज के बढ़ते दबाव और नोटिस की से परिवार ने यह कठोर कदम उठाया।घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है,जिसमें परिवार ने अपनी मौत के लिए खुद को ही जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि घर पर चस्पा किया गया बैंक नोटिस आंशिक रूप से फटा हुआ मिला है,जिससे संबंधित बैंक की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। इस कारण पुलिस को जांच में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। बैंक से जुड़े दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों को जुटाने का प्रयास किया जा रहा है,ताकि घटना के सभी पहलुओं की सच्चाई सामने लाई जा सके। इस घटना ने पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल पैदा कर दिया है। फिलहाल रूप नारायण का अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्वस्थ्य होने के बाद पुलिस उससे भी पूछताछ करेगी। ताकि इस घटना का सत्यता सबके सामने आ सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button