आजमगढ़:हिन्दू धर्म से धर्मांतरण कराने वाला मुस्लिम युवक गिरफ्तार

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। सोशल मीडिया पर एक धर्मांतरण कराने के लिए प्रेरित करने वाले मुस्लिम युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में आरोपी युवक सईद एक व्यक्ति को मुस्लिम धर्म अपनाने की बात करते हुए अन्य धर्म, देवी-देवताओं और ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी करते सुना जा सकता है। वीडियो वायरल होते ही सनातन धर्म के लोगों में आक्रोश फैल गया। स्थानीय युवाओं ने आरोपी के घर पहुंचकर विरोध के बाद उसे पकड़ कर स्थानीय बाजार लाए और जमकर नारेबाजी की इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। युवाओं का नेतृत्व कर रहे अतरौलिया निवासी शुभम पांडे आपका कहना है कि सईद के साथ मुस्लिम समाज के 20 25 और लोग हैं जो फेरी लगाए हैं साथ ही हिंदू धर्म के लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित करते हैं। उनका आरोप है कि आरोपी सईद के तार धर्मांतरण के मास्टरमाइंड बलरामपुर निवासी छांगुर बाबा से जुड़े हैं। स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और नेटवर्क के जांच की मांग की है।मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने कप्तानगंज थाना प्रभारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपी सईद, जो कि सीतापुर जिला का रहने वाला है और वर्तमान में आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के देउरपुर गांव में रहता है, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




