
शासन से 1100.48 लाख रुपए अवमुक्त
गाजीपुर। नेहरू स्पोर्टस स्टेडियम गोरा बाजार मे सिन्थेटिक हॉकी मैदान के निर्माण हेतु शासन द्वारा 1100.48 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। जिला क्रीड़ाधिकारी अरविन्द यादव ने बताया कि जिला प्रशासन की पहल पर उ.प्र. सरकार द्वारा हॉकी सिन्थेटिक टर्फ का निर्माण कार्यदायी संस्था उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद द्वारा कराया जायेगा। सिंथेटिक हॉकी टर्फ लग जाने से यहां के खिलाडिंयों को बेहतर प्रशिक्षण एवं सुविधाएं प्राप्त होंगी तथा खिलाड़ियों के प्रदर्शन में निखार आयेगा। साथ ही स्टेडियम में बने बहुउदेशीय क्रीड़ा हाल एवं प्रशासनिक भवन एवं अन्य भवनों के सुन्दरीकरण का कार्य कराया जायेगा, जिसके लिए शासन द्वारा 11 करोड़ 80 लाख की लागत स्वीकृत की गयी है।




