गाजीपुर : योग से स्वास्थ्य और राष्ट्र निर्माण का संदेश, शहीद पार्क में हुआ भव्य योगाभ्यासन

त्रिलोकी नाथ राय /गाजीपुर। मुहम्मदाबाद तहसील अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहीद पार्क, मुहम्मदाबाद में भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातः 6:00 बजे से 7:30 बजे तक चले इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन एवं आध्यात्मिक उन्नति प्रदान करता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज संपूर्ण विश्व योग के महत्व को स्वीकार कर रहा है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में भांवरकोल ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनन्द राय मुन्ना, भाजपा नेता पीयूष राय, उपजिलाधिकारी हर्षिता तिवारी, क्षेत्राधिकारी सुधाकर पाण्डेय, कोतवाल मुहम्मदाबाद, खण्ड विकास अधिकारी, नायब तहसीलदार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक श्री शशिकान्त पाण्डेय के नेतृत्व में नारायण सनातनी, अमित अग्रवाल, वीरेन्द्र राय, जयप्रकाश प्रजापति, अमन पटेल, विनोद यादव, प्रदीप सिंह, राजेन्द्र शर्मा एवं रानू मिश्रा सुरेन्द्र, प्रमोद जी,त्रिपुरारी आदि और समाजिक कार्यकर्ता रामजी गिरी, दीपू वर्मा , अंगद यादव,राहुल, दिनेश, ओपी गिरी,चन्दन , सुजीत सैकड़ों समाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। योगाचार्य सत्यम और राजेंद्र ने योग करायें ।योगाभ्यास के उपरांत उपस्थित सभी लोगों ने नियमित योग करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा निरोग एवं सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।




