Slide 1
Slide 1
ब्रेकिंग न्यूज़वाराणसी

काशी पहुंचे मुख्य सचिव और डीजीपी, पीएम मोदी के दौरे की तैयारी का लिया जायजा

अफसरों को दी सख्त हिदायत-सुरक्षा में हो कोई चूक
सरफराज अहमद
वाराणसी । मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश मनोज कुमार तथा डीजीपी प्रशांत कुमार पीएम के आगमन से पहले काशी पहुंचें। उन्होंने कमिश्नरी सभागार में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा द्वारा अधिकारियों के समक्ष प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान होने वाले लोकार्पण व शिलान्यास तथा आगमन के संबंध में की गई सभी विभागीय तैयारियों को बताया गया।
सभास्थल पर जरूर रहे ये व्यवस्था
मंडलायुक्त ने बताया कि सभास्थल पर उचित साफ-सफाई, मोबाइल टॉयलेट, पीने के पानी के उचित प्रबंध, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, सेफ हॉउस, ट्रैफिक मैनेजमेंट व बैरिकेडिंग तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए उचित मेडिकल व्यवस्था की पूरी जानकारी दी दई। उन्होंने बताया की सीएम योगी के निर्देश पर पीएम मोदी के आगमन के मद्देनजर एक सप्ताह तक पूरे शहर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल द्वारा अधिकारियों के समक्ष प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत की गई तैयारियों तथा सभास्थल पर यातायात व पार्किंग व्यवस्था की जानकारी दी गई।

गर्मी में जनसभा स्थल पर न हो कोई असुविधा

मुख्य सचिव ने कहा की पीएम के आगमन के मद्देनजर सभी तैयारियां समय पर पूर्ण कर ली जाएं। सभी लोग अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करेंगे। गर्मी के दृष्टिगत पीने के पानी के उचित प्रबंध सभास्थल के सभी कम्पार्टमेंट में करने को कहा। मोबाइल टॉयलेट्स की भी उचित व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने इलेक्ट्रिकल सेफ्टी पर विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया। डीजीपी प्रशांत कुमार द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के सभी चाक-चौबंद प्रबंध करने हेतु निर्देशित किया गया। कहा गया कि किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रहने पाए। उन्होंने गर्मी के दृष्टिगत इलेक्ट्रिकल सेफ्टी पर पूरा ध्यान देने तथा आस-पास सभी के वेरिफिकेशन कराने हेतु निर्देशित किया।

काल भैरव व काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन

बैठक के पश्चात मुख्य सचिव तथा डीजीपी द्वारा काल भैरव व काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया गया। साथ ही मंदिर परिक्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इसके बाद पुलिस लाइन पहुंचकर पुलिस कर्मियों के लिए बने आवास का निरीक्षण किया गया।

अधिकारियों द्वारा 50 फैंटम दस्ते को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया गया। मुख्य सचिव तथा डीजीपी द्वारा पुलिस लाइन परिसर में महिलाओं की स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित वातानुकूलित कैंटीन/जलपान गृह काशी प्रेरणा कैफे का फीता काटकर उद्घाटन किया गया तथा इस अवसर पर मुख्य सचिव द्वारा महिला समूहों से वार्ता भी की गई।

बैठक में एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया, जिलाधिकारी एस राजलिंगम, डीआईजी मोहित गुप्ता, अपर पुलिस आयुक्त वाराणसी कमिश्नरेट डॉ एस चिनप्पा, उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण पुलकित गर्ग, नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

मेंहदीगंज में प्रधानमंत्री के जनसभा स्थल पर निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य सचिव व डीजीपी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button