
लखनऊ। राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026 और उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2026 पारित किया है। भदोही जिले में काशी नरेश स्नातकोत्तर महाविद्यालय को उन्नत कर विश्वविद्यालय बनाया जाएगा। जिससे 23 संबद्ध महाविद्यालयों और हजारों छात्रों को उच्च शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के बेहतर अवसर मिलेंगे। शाहजहाँपुर में मुमुक्षु आश्रम ट्रस्ट की शैक्षिक इकाइयों को उन्नत कर स्वामी सुखदेवानंद विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी, जिससे 60 क्षेत्रीय महाविद्यालयों को संबद्धता मिलेगी। स्थानीय युवाओं को शिक्षा और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। 2017 के बाद योगी सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार किए हैं। हर जिले में विश्वविद्यालय पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। गुणवत्ता सुधार, अंतरराष्ट्रीय सहयोग, अनुसंधान और कौशल आधारित शिक्षा पर ध्यान केंद्रित किया है।



