Slide 1
Slide 1
क्राइमगाजीपुर

गाजीपुर : दबंगों ने दी महिला ग्राम प्रधान,उसके पति को जान से मारने की धमकी

प्रमोद सिन्हा
गाजीपुर। थाना सैदपुर के ग्राम रामचरनपुर की प्रधान सुमन यादव के पति भीम यादव  जो प्रधान पति हैं , गांव में खड़ंजा लगवाने का कार्य कर रहे थे। खड़ंजा  लगाने को लेकर गांव के कृष्ण पाल सिंह  उर्फ सनी सिंह , पुत्र महेंद्र प्रताप सिंह , शिवम सिंह  उर्फ रोहित सिंह , व विशाल सिंह , पुत्रगण रामानंद सिंह जो मौके पर आए और प्रधान पति भीम यादव को  खड़ंजा लगाने से रोकने लगे। जब प्रधान पति भीम यादव ने बताया कि यह कार्य शासन द्वारा  पास किया गया है। तो इस बात को सुनकर कृष्ण पाल सिंह गुस्से में आए और प्रधान पति भीम सिंह के सिर पर पिस्टल सटाते हुए जान से मारने के लिए कहा। प्रधान सुमन यादव ने बताया कि जब शोर गुल हुआ तब मौके पर काफी लोग इकट्ठा हो गए जिससे मेरे पति की जान बच गई तथा गांव सभा के 10000 ईट जो रखी हुई थी उसे पर दबंगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। और यह कहां गया कि भूल कर भी उस ईंट  के पास मत आना। यह ईंट सरकारी है न कि तुम्हारे बाप की । मैं जहां चाहूंगा वह ईंट वही लगेगी। दबंगों द्वारा जबरदस्ती दूसरे के खेत में खड़ंजा लगाया जा रहा है। मेरे पति भीम सिंह को शिवम सिंह व विशाल सिंह ने धमकी देते हुए कहा कि ज्यादा नेता बनोगे तो तुम्हारा काम तमाम कर दिया जाएगा और तुम्हें अगले चुनाव में प्रधानी भी नहीं लड़नी है। अगर चुनाव लड़ोगे तो तुम्हारी हत्या कर दी जाएगी। इस बात को लेकर प्रधान व प्रधान पति काफी डरे हुए हैं। जिसको लेकर इन लोगों ने आज पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक को अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए प्रार्थना पत्र दिया है और ऐसे मनबढ़ व अपराधी किस्म के व्यक्तियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button