Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : ग्राम प्रधानों और प्रधानाध्यापकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न

त्रिलोकी नाथ राय
गाजीपुर। भाँवरकोल विकास खण्ड के बीआरसी परिसर में आयोजित एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों और प्रधानाध्यापकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनन्द राय और विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी रविन्द्र सिंह थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक, सम्बन्धित ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधान और स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना, विद्यालयों और ग्राम पंचायतों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और शासन की विभिन्न शैक्षिक और विकासात्मक योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था। मुख्य अतिथि आनन्द राय ने आश्वस्त किया कि जन प्रतिनिधियों द्वारा हमेशा सहयोग मिलता रहेगा और बीआरसी के प्रांगण का कायाकल्प उनकी प्राथमिकता है। खण्ड शिक्षा अधिकारी रवीन्द्र सिंह ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, छात्र उपस्थिति और ग्राम पंचायतों के सहयोग से विद्यालय विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 विद्यालयों, दो दिव्यांग बच्चों और एक गणित की क्विज प्रतियोगिता में जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त जसदेवपुर के बच्चे को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की सफलता में एआरपी अमित राय और नसीम अंसारी का अहम योगदान रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुखडेहरा के ग्राम प्रधान लाल बहादुर कन्नौजिया ने की और संचालन मु. आलिम हुसैन ने किया। इस अवसर पर अशोक राय, राजेश यादव, अम्बिका राम, मोज़म्मिल अंसारी, प्रीतू रंजन, अली हुसैन अंसारी, रीतू राय, शोभा कुमारी, ज्योति राय, ग्राम प्रधान इरशाद अहमद, समीर पासवान, संजय कुमार, शिक्षक रमाशंकर यादव, पंकज पाण्डेय, तुलसी प्रसाद, यशपाल सिंह, मनीष विशेन, शशिभूषण श्रीवास्तव, रत्नाकर द्विवेदी, सलाहुद्दीन, राकेश यादव और धर्मेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button