
कला उत्सव में विजेता छात्र को मिला मेडल और प्रमाण पत्र
गाजीपुर।शहर के दयानंद एंग्लो वैदिक डी.ए.वी इंटर कॉलेज के सभागार में अभिभावक – शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने अभिभावकों का स्वागत किया। शिक्षकों ने अभिभावकों को मासिक परीक्षा के विभिन्न विषयों में प्राप्त अंकों, उनके पठन-पाठन उनके अनुशासन और उनकी खूबियों और कमियों को अवगत कराया मुख्य अतिथि संभ्रांत व्यापारी श्री प्रमोद कुमार अग्रहरी रहे। जिला स्तरीय कला उत्सव में 2D चित्रकारी के विजेता अतुल कुमार को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रमोद कुमार अग्रहरी ने कहा कि विद्यालय में बच्चों का अनुशासन,उनके संस्कृत मंत्रों का उच्चारण सुनकर वह काफी अभिभूत हैं।यह भी कहा कि माध्यमिक विद्यालयों में ऐसा दृश्य दुर्लभ है। प्रबंधक आदित्य प्रकाश ने कहा कि दुनिया में विद्या से बड़ा कोई धन नहीं है। इसलिए आप अपने अंदर जानने की जिज्ञासा पैदा कीजिए। संचालन करते हुए विद्यालय के शिक्षक डॉ० सन्तोष कुमार तिवारी ने कहा कि यह गुरु शिष्य कुम्हार की तरह गुरु शिष्य रूपी घड़े को आकार देता है। वह शिष्य को भीतर से प्रेम और समर्थन देता है, जबकि बाहर से उठोरता और अनुशासन लागू कर शिष्य के भविष्य का निर्माण करता है।अंग्रेजी के शिक्षक श्री जितेंद्र कुमार ने कहा कि सभी गुरुओं में माता को सर्वश्रेष्ठ गुरु माना गया है।इसीलिए हमारे शास्त्रों में माता-पिता और गुरु को देवता माना गया है। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया




