Slide 1
Slide 1
फतेहपुर

फतेहपुर : शहीदों की स्मृति में कलेक्ट्रेट व विकास भवन में दो मिनट का मौन, अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

शीबू खान
फतेहपुर। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ देश को आज़ादी दिलाने वाले वीर बलिदानियों को नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जिलाधिकारी ने कहा कि देश की स्वतंत्रता इन वीर सपूतों के सर्वोच्च बलिदान का परिणाम है, जिसे आने वाली पीढ़ियाँ सदैव याद रखेंगी। इसी क्रम में विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्री पवन कुमार मीना के नेतृत्व में भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक (डीआरडीए), उपायुक्त मनरेगा, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button