प्रतापगढ़: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक पेड़ मां के नाम लगाया

आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर बोला हमला, सपा को भी लिया आड़े हाथ
रविंद्र जायसवाल /प्रतापगढ़। यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को प्रतापगढ़ में लोकतंत्र तथा संविधान से छेडछाड को लेकर कांग्रेस को जमकर कोसा और निशाने पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी तीखे अंदाज में नजर आये। इसके पहले पुलिस लाइन हेलीपैड पहुॅचने पर उन्होने मार्च पास्ट की सलामी ली। हेलीपैड पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का विधायक सदर राजेन्द्र प्रसाद मौर्य, विधायक विश्वनाथगंज जीत लाल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवस्ताव, जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार ने बुकें प्रदान कर आगवानी की। हेलीपैड पर उप मुख्यमंत्री केशव का मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा, पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता, पूर्व विधायक धीरज ओझा, पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के प्रतिनिधि विनोद पाण्डेय, वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधारी सिंह,अपर जिलाधिकारी आदित्य प्रजापति ने भी स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन परिसर में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ से आम का पौधा रोपित किया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संई काम्प्लेक्स सभागार में पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल को थोपकर देश के संविधान को अस्थिर बनाने का प्रयास किया। आज समाजवादी पार्टी भी नकली समाजवाद के नाम पर कांग्रेस की गोद में बैठकर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहती है। मोदी सरकार के नेतृत्व में देश की जनता संविधान तथा लोकतंत्र पर आंच नही आने देगी। आपातकाल पर लगी चित्र प्रदर्शनी किया अवलोकन
इसके बाद उप मुख्यमंत्री 50वें आपातकाल दिवस को लेकर तुलसीसदन (हादीहाल) में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान आपातकाल लगाये जाने के पचास वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तुलसीसदन में आपातकाल से सम्बन्धित चित्र प्रदर्शनी का भी उप मुख्यमंत्री ने अवलोकन भी किया। समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिये संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों व उनके आश्रितों के सम्मान में 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आपातकाल दिवस मनाया जा रहा है। उन्होने कहा कि 25 जून 1975 की आधी रात को तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी ने आन्तरिक अशांति का बहाना बनाकर भारत पर आपातकाल थोप दिया।इस मौके पर विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता, पूर्व विधायक धीरज ओझा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा अमरनाथ यादव ने आपातकाल पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये।
लोकतंत्र सेनानियों और उनके आश्रितों किया सम्मानित
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने जिले के उन्नीस लोकतंत्र सेनानियों व उनके आश्रितों को माला पहनाकर, अंगवर्स्त्व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने आये हुये अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेटकर स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक धीरज ओझा, पवन गौतम महामंत्री व अंगद मौर्या ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस मौके पर विधायक विश्वनाथगंज जीत लाल पटेल, जिला प्रभारी कौशलेन्द्र सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह, पूर्व भाजपा जिलध्यक्ष हरिओम मिश्र, ओम प्रकाश त्रिपाठी, देवानन्द त्रिपाठी, जवाहर लाल श्रीवास्तव, स्वामी नाथ शुक्ला, के0के0 सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के प्रतिनिधि विनोद पाण्डेय, पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा, वरिष्ठ भाजपा नेता राजा अनिल प्रताप सिंह, नागेश प्रताप सिंह छोटे सरकार, जिला महामंत्री राजेश सिंह, पवन गौतम व सतीश चौरसिया आदि रहे।




