Slide 1
Slide 1
आजमगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

आजमगढ़:जम्मू में तैनात सीआरपीएफ जवान की मौत

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र अंतर्गत रौनापार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा देवारा इस्माइलपुर गांव निवासी संजय यादव उम्र लगभग 32 वर्ष पुत्र स्वर्गीय सीताराम यादव बीते सन 2009 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे । देश की सेवा कर रहे थे । इसी दौरान मई 2025 में सीआरपीएफ जवान संजय यादव कि अचानक तबीयत खराब हो गई । वह वर्तमान समय में जम्मू में तैनात थे इलाज जारी था । बीते 16 मई 2025 को छुट्टी लेकर इलाज करवाने के लिए घर आए थे । हालत गंभीर होने पर उनका इलाज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में जारी था । इसी दौरान 27 मई 2025 को शाम लगभग 7:00 बजे उनकी मौत हो गई । मृतक जवान का पार्थिव शव 28 मई 2025 दिन बुधवार को दोपहर उनके पैतृक गांव देवारा इस्माइलपुर पहुंचा । जवान का पार्थिव शव आते ही कोहराम मच गया और मृतक जवान के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ा और दलिय सीमाएं टूट गई । लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी । मृतक जवान संजय यादव चार भाइयों में सबसे छोटे थे । सबसे बड़े भाई जवाहिर यादव जिनकी कोरोना काल में मृत्यु हो गई । उसके बाद पन्नेलाल यादव, अच्छे लाल यादव है और संजय यादव चौथे नंबर के थे । मृतक के दो लड़के हैं । बुधवार दोपहर लगभग 1:00 बजे पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है । उनका अंतिम दाह संस्कार राजकीय सम्मान के साथ मऊ जनपद के दोहरीघाट मुक्ति धाम पर किया जाएगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button