Slide 1
Slide 1
प्रयागराज

प्रयागराज:महिला भूमिहार समाज ने वृद्धाश्रम व अनाथालय में दिया अवश्यक सामग्री

प्राची राय
प्रयागराज। सामाजिक सरोकारों का निर्वहन करते हुए महिला भूमिहार समाज की ओर से दारागंज स्थित वृद्धाश्रम एवं अनाथालय में रह रहे वृद्धजनों और बच्चों को दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य के अंतर्गत वाई-फाई राउटर, बर्तन स्टैंड, वाटर डिस्पेंसर सहित अन्य जरूरी सामान प्रदान किए गए। इस अवसर पर संस्था की सदस्यों ने वृद्धजनों एवं अनाथालय के बच्चों से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके साथ समय बिताया। महिला भूमिहार समाज की सदस्यों ने कहा कि बुजुर्ग और बच्चे समाज की अमूल्य धरोहर हैं तथा उनकी सेवा, सुरक्षा और सम्मान करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। समाज द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे। वृद्धाश्रम प्रबंधन ने महिला भूमिहार समाज के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्यों से वृद्धजनों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें अपनापन एवं सम्मान का अनुभव होता है। इस अवसर पर नम्रता राय, ज्योति पांडेय, शुभ्रा सिंह, चिंता राय, अनीता राय, सीमा शर्मा, अनु, मधु राय, प्रिंसी सिन्हा, नंदिता, सविता, अंजू राय सहित महिला भूमिहार समाज की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button