Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आज़मगढ़ : वृद्धाश्रम में डीएम ने 84 बुजुर्गों को बांटे कंबल

गोविन्द लाल शर्मा
आज़मगढ़। जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए शासन के निर्देश पर प्रशासन ठंड से बचाव के लिए पूरी तरह सक्रिय है। शुक्रवार को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने निजामाबाद तहसील के अम्बरपुर स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के बीच कंबल का वितरण किया। शुक्रवार को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार वृद्धाश्रम पहुंचे और वहां रह रहे बुजुर्गों से संवाद किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में शासन की प्राथमिकता है कि कोई भी जरूरतमंद ठंड से प्रभावित न हो। वृद्धाश्रम में रह रहे कुल 84 वृद्धजनों को कंबल वितरित किए। इनमें 47 पुरुष और 37 महिलाएं शामिल हैं। इस दौरान डीएम ने कहा कि यह अभियान केवल वृद्धाश्रम तक सीमित नहीं है। शासन के निर्देशानुसार पूरे जिले में ठंड से बचाव के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। सभी तहसीलों में अलाव जलाने के लिए बजट पहले ही जारी किया जा चुका है। बताया कि जिला प्रशासन के पास पर्याप्त मात्रा में कंबलों का स्टॉक मौजूद है।ठंड के मौसम में बुजुर्गों, बेसहारा और निराश्रित लोगों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। वृद्धाश्रम प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि बुजुर्गों को ठंड के दौरान नियमित रूप से गर्म पानी उपलब्ध कराया जाए, साथ ही उनके स्वास्थ्य पर भी लगातार नजर रखी जाए। डीएम ने कहा कि शासन की मंशा है कि हर जरूरतमंद तक राहत पहुंचे।जिलाधिकारी ने कहा कि ठंड से बचाव प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button