Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशमिर्जापुर

मिर्जापुर:मगरमच्छ मिलने से गांव में फैली सनसनी,देखने वालों की लगी भीड़

तारा त्रिपाठी
राजगढ़ मिर्ज़ापुर / राजगढ़ थाना क्षेत्र के कोन भरूहवा गांव मे 4 फीट का लगभग मगरमच्छ मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। गोपाल अपने क्षेत्र में गए हुए थे देखा कि मगरमच्छ  खेतों से गांव की ओर आ रहा है। गांव वालों को जैसे ही सूचना मिली।मौके पर ग्रामीणों के भीड़ इकट्ठा हो गई।इसकी सूचना ग्रामीणों ने राजगढ़ थाने पर दी। मौके पर पहुंचे थाने के  सिपाहियों ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।मगरमच्छ  लगभग 4 फीट के आसपास रहा। गोपाल पुत्र फूलचंद के ऊपर मगरमच्छ ने हमला कर दिया और उनकी एक उंगली को काटकर घायल कर दिया। मगरमच्छ का को देखने में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा रही। वन विभाग के वन दरोगा संतोष कुमार ने मगरमच्छ को अपने साथ ले गए।जब उनसे पूछा गया तो इसे कहां पर छोड़ेंगे तो उन्होंने बताया कि पंचशील दरी के पास इसे छोड़ दिया जाएगा यह भी छोटा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button