कुशीनगर: महारानी अहिल्याबाई नारी सशक्तिकरण की है मिसाल: विवेकानंद पांडेय

नगर के हनुमान इंटर कालेज में लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होलकर की 300 जयंती पर आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता
कुशीनगर। महारानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है पूर्व की सरकारों ने अपने देश के महापुरुषों को भुला दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी महापुरुषों को याद करने और उनकी स्मृतियों को सजोने का कार्य कर रहे हैं। यह कहना है खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय की। श्री पाण्डेय पडरौना नगर के हनुमान इंटर कालेज में लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होलकर की 300 जयंती के उपलक्षय में आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि महारानी अहिल्याबाई, लोकमाता के नाम से भी जानी जाती हैं। उन्होने मुगल काल में तोड़े गए मंदिरों के जीर्णोद्धार के साथ बालिका शिक्षा की दिशा में अहम काम की थी वह नारी सशक्तिकरण की दमदार मिसाल हैं।विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि हमें माहारानी अहिल्याबाई की जीवन से सीख लेनी चाहिए। इसी कडी में जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता कार्यक्रम समन्वयक विष्णु प्रभाकर पांडेय ने माहारानी अहिल्याबाई के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डाला । प्रबंधक मनोज शर्मा सरस्वत ने आभार जताया और अहिल्याबाई होलकर के कार्यों को रेखांकित किया । संचालन उशेष पांडेय ने किया। प्रतिभागी छात्र गौरी मिश्रा , आकांक्षा दुबे, अमर गुप्त , अश्विनी कुमार को पुरस्कृत किया गया। रंगोली के लिए शुभम गिरी को पुरस्कृत किया गया ।इस दौरान विद्यालय के शिक्षक विवेक शर्मा, उशेष पांडेय , सचिन मद्धेशिया , कैलाश पति त्रिपाठी , अवधेश कुमार , सहित शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाददाता




