Slide 1
Slide 1
गाजीपुरराजनीति

गाजीपुर : साइकिल से सचिवालय पहुंचे पंचायत सचिव

त्रिलोकी नाथ राय
भांवरकोल/गाजीपुर। ग्राम पंचायत अधिकारी-ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर ग्राम पंचायत सचिवों का सत्याग्रह/ शांतिपूर्ण आंदोलन लगातार दसवें दिन भी जारी रहा। ग्राम पंचायत सचिव अपने दस सूत्रीय मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन/ सत्याग्रह कर रहे हैं। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी संगठन के जिला अध्यक्ष सूर्यभानु राय ने कहा कि हम शासन की विभिन्न योजनाओं का संचालन करते हैं। योजनाओं के संचालन में ना हमें समय का ध्यान रहता है ना छुट्टियों का लेकिन इसके बावजूद भी सरकार का ध्यान हमारी मूलभूत सुविधाओं पर नहीं है, शासन लगातार सचिवों की उपेक्षा कर रहा है। वर्तमान समय में सचिवों को मात्र ₹ 200 प्रतिमाह वाहन भत्ते के रूप में साइकिल भत्ता दिया जाता है जबकि विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए ब्लाक, तहसील एवं जिला तक सचिवों को दौड़ लगानी पड़ती है इसलिए हम लोग शासन एवं जनता का कार्य करते हुए शांतिपूर्ण सत्याग्रह कर रहे हैं और विरोध स्वरूप पूरे प्रदेश के सचिव अपना निजी वाहन छोड़कर पैदल, साइकिल,बस, ऑटो , टोटो से अपनी ग्राम पंचायत में या विकासखंड पर जाकर कार्य कर रहे हैं।

आज दसवें दिन सत्याग्रह के क्रम में समस्त सचिव अपने विकासखंड मुख्यालय पर साइकिल से पहुंचे। विभागीय बैठकों में भाग लिया। वहां से अपनी ग्राम पंचायत में एसआईआर गौशाला, ग्रामीण सचिवालय पहुंचे और विभागीय कार्यों  का संपादन किया।  दूरस्थ विकास खंड में सचिवों द्वारा सार्वजनिक परिवहन बस अथवा समूह में ऑटो की सवारी की ।कुछ सचिव तो पैदल भी घूमते दिखे सचिवों को साइकिल पर देख जनता में कौतुहल भी रहा और तरह-तरह की चर्चाएं भी होती रही,,,इस क्रम में विकासखंड भांवरकोल  में सचिव हरिओम कनौजिया देवाग सिंह,पंकज सिसोदिया, बृजेश कुमार शशिकांत,महताब आलम पिंटू सरोज ने सामूहिक रूप से ऑटो में अपनी यात्रा की। ज्ञात को कि यह अभियान जनपद के समस्त सोलह विकास खंडों में प्रभावी रहा।यह सत्याग्रह 14 दिसंबर तक जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button