डा. मनमोहन सिंह ने देश और आम नागरिकों को आर्थिक तंगी से उबारा-देवेंद्र प्रताप मुन्ना

कांग्रेस नेता व व्यपारियो ने डा.आंबेडकर प्रतिमा के समीप पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के तैल चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया
चन्दौली । पूर्व प्रधानमंत्री डा.मनमोहन सिंह के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है। शनिवार को सकलडीहा आंबेडकर तिराहा पर कांग्रेसी नेता और व्यापारियों ने संयुक्त रूप से श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया। इसके बाद कांग्रेसी व व्यापारियों ने कैंडिल जुलूस निकालकर डा.मनमोहन सिंह अमर रहे का नारा लगाते हुए कस्बा में भ्रमण किया।
कांग्रेस प्रदेश महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि डा. मनमोहन सिंह देश के ऐसे प्रधानमंत्री रहे। जिन्होंने देश और देशवासियों को आर्थिक तंगी से उबारा है। देश ही नही अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री ने अपने ज्ञान का लोहा मनवाया। वही व्यापारी नेता बाबूजान, व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, तरूण पांडेय, एसके सिंह ने कहा कि देश ने एक अर्थशास्त्री को खो दिया। जिसका भरपाई कभी नही किया जा सकता है। इसके पूर्व व्यापारी और कांग्रेसी नेताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजली अर्पित किया। इस मौके पर अरूण द्विवेदी,बृजेश सिंह, रामअशीष राय,बाबा गोंड,अभय सिंह,इकराम,मुकेश कुमार, नंदन,अवधेश सिंह सहित अन्य रहे।