Slide 1
Slide 1
सोनभद्रस्पोर्ट्स

सोनभद्र:राज्य स्तरीय क्रिकेट ट्रायल के लिए दो बच्चियों का हुआ चयन


राकेश चंदेल
हिन्दुस्तान संदेश /म्योरपुर,सोनभद्र। बनवासी सेवा आश्रम गोविंदपुर में संचालित बीएसए समृद्धि क्रिकेट अकेडमी की दो प्रतिभाशाली बेटियों का चयन राज्य स्तरीय क्रिकेट ट्रायल के लिए हुआ है। यह ट्रायल आगामी 26 नवंबर को कानपुर में आयोजित किया जाएगा। इस चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। एकेडमी के मैनेजर प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि आदिवासी बाहुल्य इस क्षेत्र से प्रतिभाओं का राज्य स्तर पर पहुंचना गर्व की बात है। चयनित खिलाड़ी रम्भा सिंह एवं प्रेमशिला दोनों गोंड आदिवासी समाज से हैं और शिक्षा निकेतन गोविंदपुर की छात्राएं हैं। उन्होंने कठिन परिश्रम और समर्पण के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। अकेडमी के बॉलिंग कोच सुऐब, बैटिंग कोच निशांत कुमार, देवनाथ सिंह, विमल सिंह सहित स्कूल के समस्त स्टाफ एवं क्षेत्रवासियों ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। सभी ने भरोसा जताया कि वे राज्य स्तरीय ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल जनपद सोनभद्र बल्कि देश-दुनिया में अपना और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button