गाजीपुर : मिनी फुटबॉल प्रतियोगिता में देवैथा ने महेंद को 4-2 से हरा फाइनल किया प्रवेश
दोनों टीम के खिलाड़ियों ने जोरदार किया प्रदर्शन

गाजीपुर । भांवरकोल विकास खंड के फखनपुरा गांव शहीद इस्तियाक खान मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट जारी है। मैच शुरू होने से पहले सेमीफाइनल के मुख्य अतिथि डिवाइडर ग्लोबल स्कूल के डायरेक्टर वरुण ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। खिलाड़ियों और आयोजकों ने मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया। मिनी फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले सेमिफाइनल में देवैथा ने महेंद को 4-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। खेल के दौरान दोनों टीम के खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाले महेंद के खिलाड़ी इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए। देवैथा की टीम ने ये मुकाबला 4-2 से जीत लिया। इस मौक पर वरुण सर ने खिलाड़ियों के खेल भावना की जमकर तारीफ की। उन्हें हर तरह की मदद का भरोसा दिया। मैच के दौरान वहां मौजूद दर्शक लगातार खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते नजर आए।




