
गाजीपुर। स्वास्थ्य जागरूकता प्रबोधन कार्यक्रम के तहत एनीमिया रोकथाम कार्यशाला राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्राचार्य प्रो डॉ राजेंद्र सिंह के निर्देशन में किया गया। जिसमें आहार विशेषज्ञ कंचन सिंह ने कमला पब्लिक स्कूल सन्तोष नगर में स्वास्थ्य संवर्धन, एनीमिया रोकथाम हेतु विद्यार्थियों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिया साथ ही पोषण की कमी के कारण होने वाली बिमारियों के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर प्राचार्य एवं अस्पताल अधीक्षक प्रो डॉ राजेंद्र राजपूत ने बताया कि एनीमिया मुक्त भारत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। जिसका उद्देश्य भारत में एनीमिया की समस्या को जड़ से खत्म करना है। यह पहल 2018 में शुरू की गई थी और इसका मुख्य उद्देश्य 5-9 वर्ष के बच्चों, 10-19 वर्ष की किशोरियो, गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं और 45 वर्ष की महिलाओं में एनीमिया को कम करना है। इस पहल के तहत, सरकार ने आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों का वितरण, डिवार्मिंग की दवाओं का वितरण, फोर्टिफाइड फूड्स का वितरण और एनीमिया के परीक्षण और उपचार के लिए सुविधाएं प्रदान की हैं।




