Slide 1
Slide 1
क्राइमदेशनई दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़

राजधानी में दिनदहाड़े सोने की लूट से हड़कंप

दिल्ली के शोरूम को बनाया निशाना 12 लाख के गहने ले गए

सरफराज अहमद

दिल्ली। देश की राजधानी नई दिल्ली में दिनदहाड़े सोने की लूट से हड़कंप मच गया। मंगोलपुरी इलाके में रविवार को एक ज्वेलरी शोरूम को लुटेरों ने निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि वहां से लुटेरे 12 लाख रुपए से ज्यादा की ज्वेलरी लूट ले गए। पुलिस ने बताया कि 8 लुटेरों ने धारदार हथियार लेकर शोरूम में दाखिल हुए थे। डकैतों ने आसपास की दुकानों को भी लूटने का प्रयास किया। लेकिन दुकानदारों ने उनकी आंखों में लाल मिर्च पाउडर फेंक दिया था। इसके बाद लुटेरे मौके से भाग निकले। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए दुकानों के और इलाके में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। बहरहाल इस घटना से वहां हड़कंप मच गया साथ ही व्यापारी कैसे बेखौफ होकर व्यापार करें यह एक बड़ा सवाल लोगों की जुबां पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button