Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशएजुकेशनस्पोर्ट्स

मिर्जापुर: मंडलीय रैली का आयोजन, तीन जिलों के खिलाड़ियों ने किया भाग

आशीष कुमार गुप्ता
मिर्जापुर।जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय परसिया में मंडलीय रैली का आयोजन किया गया। जिसमें विंध्याचल मंडल के कुल 3 जिलों  के प्रतियोगी खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आर .के. सिंह उपनिदेशक समाज कल्याण विंध्याचल मंडल , विशिष्ट अतिथि के रूप में मंजुला सिंह अपर आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग मिर्जापुर रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया तत्पश्चात सरस्वती वंदना एवं अतिथियों का बुके,शॉल व बैज अलंकरण एवं स्मृति चिन्ह द्वारा स्वागत किया गया।कार्यक्रम में 100 मीटर दौड़ में संदीप दुद्धी सोनभद्र प्रथम , सुजीत मिर्जापुर द्वितीय,शुभम कुमार रैया भदोही तृतीय। 200 मीटर दौड़ में संदीप कुमार सोनभद्र प्रथम ,शशिकांत घोरावल सोनभद्र द्वितीय,कमलेश रैया भदोही ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जिसको मुख्य अतिथि द्वारा मेडल और शील्ड प्रदान किया गया। प्रमोद कुमार दुबे आयोजक /प्रधानाचार्य  जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय परसिया मिर्जापुर द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विंध्याचल मंडल के तीनों जिलों के प्रधानाचार्य,व्यायाम शिक्षक , फार्मासिस्ट ,कंप्यूटर ऑपरेटर एवं विद्यालय के अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button