सोनभद्र:नपा अध्यक्ष ने गैर हाजिर मिले कर्मियों का रोका वेतन

राजेश चंदेल
हिन्दुस्तान संदेश/सोनभद्र।उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जन शिकायतों की सुनवाई तथा उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के लिए प्रत्येक सोमवार को नगरीय निकायों में समाधान दिवस सम्भव के आयोजन के दिये गये आदेश के क्रम में सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद व अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से नगर पालिका परिषद कार्यालय में नगरवासियों की समस्याएं सुनी। इससे पूर्व अध्यक्ष ने नगर पालिका कार्यालय के उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया। इस दौरान बगैर छुट्टी लिए गैरहाजिर मिले कर्मियों का वेतन भुगतान पर रोक लगाने का निर्देश दिया। नगर पालिका परिषद सोनभद्र में प्राप्त 3, नगर पंचायत घोरावल में 3, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 2, नगर पंचायत चोपन में 5, नगर पंचायत ओबर में 1, नगर पंचायत पिपरी में 5, नगर पंचायत्त दुद्धी में 2, नगर पंचायत डाला बजार में 1, नगर पंचायत अनपरा में 3 शिकायती पत्रों में से मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश इत्यादि से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। ईओ मुकेश कुमार ने बताया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है। इस मौके पर सभासद अनवर अली, मनोज चौबे,राकेश कुमार,अजीत सिंह, विमलेश,संत सोनी, राजीव गुप्ता, अजय कुमार आदि लोग मौजूद रहे।




