खबर छपते ही गोरखपुर सदर तहसीलदार पत्रकार को दी गली, केस दर्ज करवाने दी धमकी

गोरखपुर । लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर एक और हमला देखने को मिला जब तहसीलदार सदर ने पत्रकार पवन गुप्ता के साथ अभद्र व्यवहार किया। तहसीलदार ने पवन गुप्ता को न केवल अपशब्द कहे, बल्कि उन्हें फर्जी मुकदमों में फंसाने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। दोनों लोगों की बातचीत वायरल है। इस तरह के व्यवहार से स्पष्ट होता है कि कुछ प्रशासनिक अधिकारी अपनी मनमानी पर उतर आए हैं और पत्रकार को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे हैं।

पत्रकारों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से तहसीलदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, इस मामले को लेकर पत्रकार समुदाय में आक्रोश व्याप्त है और एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन की तैयारी भी की जा रही है। यदि समय रहते इस मामले में उचित कदम नहीं उठाए गए, तो यह लोकतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए एक बड़ा खतरा साबित हो सकता है। पत्रकार संगठनों ने प्रशासन से इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।





