Slide 1
Slide 1
वाराणसी

वाराणसी:श्री श्री गीता सोसाइटी द्वारा बाढ़ पीड़ितों की सेवा में बंटे राहत सामग्री

सुशील कुमार मिश्र/ वाराणसी। जिले के टिकरी व रमना क्षेत्रों में हाल ही में आई बाढ़ ने जनजीवन को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। बाढ़ के कारण कई गाँवों में घरों में पानी भर गया है, लोगों का आवागमन ठप हो गया है, और दैनिक जीवन अत्यंत कष्टप्रद हो गया है। अनेक परिवार अपने घरों से बेघर हो गए हैं और आवश्यक वस्तुओं की भारी कमी झेल रहे हैं। ऐसी विषम परिस्थिति में श्री श्री गीता सोसाइटी, वाराणसी ने मानव सेवा के अपने संकल्प को निभाते हुए इन बाढ़-ग्रस्त क्षेत्रों में 250 राहत सामग्री पैकेटों का वितरण किया। इस सेवा कार्य का आयोजन संस्था के अध्यक्ष स्वामी त्रिगुनातीतानंद पुरी जी महाराज के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ। प्रत्येक राहत पैकेट में खाद्यान्न, पीने का पानी,उपयोगी घरेलू वस्तुएँ, और कुछ आवश्यक जीवनोपयोगी सामग्री सम्मिलित थी। यह वितरण कार्य पूर्णतः निःस्वार्थ भाव से समाज के प्रति उत्तरदायित्व को निभाते हुए किया गया। वितरण के दौरान बाढ़ पीड़ितों में आशा की नई किरण जागृत हुई तथा उन्होंने संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।
श्री श्री गीता सोसाइटी का उद्देश्य केवल आध्यात्मिक जागरण ही नहीं, अपितु समाज सेवा को भी जीवन का महत्वपूर्ण अंग बनाना है। संस्था ने यह संदेश दिया है कि संकट की घड़ी में समाज का प्रत्येक अंग पीड़ितों के साथ खड़ा हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button