देवरिया:बाइक की टक्कर से एक किशोर की हुई मौत, दो घायल

असगर अली/देवरिया। जनपद के खामपार थाना क्षेत्र के खैराट पुल के पास शुक्रवार की देर रात एक बाइक की टक्कर से तीन किशोर घायल हो गए।सूत्रों के अनुसार यह घटना शुक्रवार रात करीब दस बजे हुई। खैराट पुल के पास उसी गांव के चार लड़के टहल रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उन लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में खैराट गांव निवासी कुहेश शाह (22), कमलेश शाह (20) और सत्यम गोंड़ (16) गंभीर रूप से घायल हो गए थे।स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी रानी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने 16 वर्षीय सत्यम गोंड़ पुत्र बाबू लाल गोंड़ को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों का इलाज जारी है। घटना की सूचना पर खामपार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।मौत की सूचना पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है गांव में मातम पसर गया।




