वाराणसी: भारतीय सेना के शौर्य को सैल्यूट

वाराणसी।पाकिस्तान जिस प्रकार से आतंकवादियों के समर्थन में भारत के खिलाफ जंग छेड़ा गया है। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी एवं तीनों सेना प्रमुख के अगुवाई में जिस प्रकार से हमारे देश के जांबाज सैनिक अपने शौर्य का प्रदर्शन से आतंकवादियों के आका पाकिस्तान के द्वारा किए गए हर हमले को निरस्त करते हुए मुंह-तोड़ जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं। उसको देखते हुए सामाजिक संस्था सुबह-ए -बनारस क्लब के बैनर तले संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, डॉ अशोक कुमार राय, कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ प्रियंका तिवारी के नेतृत्व में मैदागिन स्थित श्री हरिश्चंद्र बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज के परिसर में सभी छात्राओं ने हाथों में भारत के आन-बान-शान तिरंगा को लेकर भारतीय सेना के जांबाज सैनिकों को सैल्यूट करते हुए हिंदुस्तान जिंदाबाद,भारतीय सेना जिंदाबाद के नारो के साथ उनके उत्साह-वर्धन हेतु सैल्यूट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपरोक्त अवसर पर सभी वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार से विगत दिनों ऑपरेशन सिंदूर के तहत हिंदुस्तान की महिला कर्नल सोफिया कुरेशी, विग कमांडर व्योमिका सिंह के नेतृत्व में भारतीय वायु-सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को बुरी तरह से ध्वस्त किया वह भारतीय सेना के पराक्रम को दर्शाता है तथा पाकिस्तान द्वारा लगातार दागे जा रहे मिसाइल एवं ड्रोन को जिस प्रकार से निष्क्रीय करके उसका मुंह-तोड़ जवाब देते हुए। भारतीय सेना ने लगातार उनके जेट विमानो को नष्ट करने के साथ उनके आतंकियों के ठिकाने को बुरी तरह से नेस्तनाबूत किया जा रहा है यह अमन-चमन चाहने वाले देश की ओर से माकूल जवाब है। रिपोर्ट – सुशील कुमार मिश्र




