Slide 1
Slide 1
बलिया

Baliya News : साहित्य उन्नयन संघ ने राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत बच्चों में पाठ्य सामग्री का किया वितरण

बलिया(नगरा)। राष्ट्रीय साहित्यिक एवं सामाजिक संगठन साहित्य उन्नयन संघ के बलिया इकाई ने मां अन्नपूर्णा स्मृति स्थल, सराया गुलबराय स्थित कार्यालय पर कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न जनपदों से आए रचनाकारों ने अपनी प्रस्तुति से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर संस्था द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान एक लाख गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों में किताब, कॉपी, कलम एवं अन्य सामग्री के निःशुल्क वितरण के तहत 50 बच्चों में उक्त सामग्री का सफलता पूर्वक वितरण किया गया। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार चौहान बागी ने कहा कि अभी तक लगभग 8,350 जरूरतमंद बच्चों को इसका लाभ प्राप्त हो चुका है।महराजगंज जिले से आए कवि शशि कुमार वर्मा ने अपनी रचना के माध्यम से मोबाइल के दुष्प्रभाव का सुंदर चित्रण किया। बाल कवयित्री नंदिता ने सुनाया कि बनकर रणचंडी, कभी झांसी वाली, समर में भी  तेगा चलाती है बेटी। वरिष्ठ कवि जितेंद्र त्यागी ने  बागी बलिया की बगावत के इतिहास को श्रोताओं तक पहुंचाया, कवि जितेंद्र स्वाध्याई ने पढ़ा कि प्रेम मानव का वास्तविक श्रृंगार है। कवि डी.एन. सिंह रसिक ने समाज एवं साहित्य के संबंधों का सुंदर चित्रण किया। मऊ जनपद के सुप्रसिद्ध कवि सर्वदानंद ने अपनी रचना के माध्यम से बच्चों में संस्कार भरने का सुंदर प्रयास किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गाजीपुर के चर्चित समाजसेवी कौशल कुमार राय ने संगठन के उज्जवल भविष्य की कमाना करते हुए संचालित कार्यक्रमों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन डी. एन सिंह रसिक एवं संयोजन इंद्रजीत वर्मा और कोषाध्यक्ष रामबदन वर्मा ने संयुक्त रूप से की। जिला अध्यक्ष तारकेश्वर गुप्ता द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर अमित चंद्र वर्मा,शशिकला,संतोष चौहान,कौशल किशोर सिंह,राजेंद्र गुप्ता,कमलेश चौहान,वीरेंद्र राव, विश्वनाथ,अजय वर्मा,राम नक्षत्र वर्मा,ओमप्रकाश वर्मा, शिव कुमार वर्मा,शिव शंकर चौहान,कुमारी नंदिनी,राम भरोस चौहान,शोशिला,पूनम देवी,नीलम देवी,संजू देवी, सत्यम,शिवम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button