भदोही : जनपद न्यायाधीश ने प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार वाहन को हरि झंडी दिखा कर किया रवाना

13 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित मामलों का त्वरित, सरल और कम खर्च में होगा न्याय उपलब्ध
आफताब अंसारी
भदोही। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश के मार्गदर्शन में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 13 दिसंबर 2025 को आयोजित की जा रही है। मंगलवार को जनपद न्यायाधीश अखिलेश दुबे ने ज्ञानपुर स्थित मुख्यालय सरपतहां से लोक अदालत को सफल बनाने हेतु व प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। जिसके परिप्रेक्ष्य में अखिलेश दूबे जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुपालन में राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु अमित वर्मा, अपर जिला जज/एस०सी०/एस०टी०एक्ट, श्रीमती पुष्पा सिंह, अपर जिला जज प्रथम/नोडल, आनन्द मिश्रा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती तरूणिमा पाण्डेय पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित समस्त न्यायिक अधिकारीगण व परिवहन अधिकारी तथा यातायात प्रभारी उपस्थित रहे। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार वाहन को जनपद न्यायाधीश अखिलेश दुबे द्वारा रवाना करने के पश्चात कहा की आगामी लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा 13 दिसम्बर को लोक अदालत में लोग पहुंचकर लंबित मामलों का त्वरित, सरल और कम खर्च में मामलों का निपटारा कराएं।




